Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 12, 2021

जहरीली शराब से 11 की मौत, लोगों का गुस्सा फूटा, बोले- अब एंबुलेंस लाए हो, बीमार हुए तब कहां थे

 मध्यप्रदेश


जहरीली शराब से 11 की मौत, लोगों का गुस्सा फूटा, बोले- अब एंबुलेंस लाए हो, बीमार हुए तब कहां थे



मुरैना । जहरीली शराब पीने से मुरैना जिले में 11 लोगों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से ग्वालियर में भर्ती हैं। शराब पीने से बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर में सात, सुमावली थाना क्षेत्र के पहावली में 3 और बागचीनी थाना क्षेत्र के बिलैया पूरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। डेडबॉडी को ले जाने को लेकर पीएम हाऊस पर विवाद हो गया। पुलिस व प्रशासन एबुलेंस में डेडबॉडी ले जाने और परिजन अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में डेडबॉडी ले जाने की बात कह रहे हैं। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है।



जहरीली शराब से 11 की मौत, लोगों का गुस्सा फूटा, बोले- अब एंबुलेंस लाए हो, बीमार हुए तब कहां थे

मुरैना जिले में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भडक़ गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, इलाके में तनाव है। लोगों ने पुलिस की मदद देने से इनकार कर दिया है। जब पुलिस प्रशासन ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाई तो लोगों को गुस्सा और भडक़ गया। उनका कहना था कि जब 2 दिन से लोग बीमार पड़ रहे थे, तब कोई मदद नहीं की गई। यहां तक कह दिया कि अपने अपने वाहन से मरीजों को अस्पताल तक ले चलो। अब जब मौत हो गई तो एंबुलेंस लेकर आए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि जिले से लेकर भोपाल तक आला अधिकारी और मुख्यमंत्री तक सभी को पता है कि मुरैना के ग्रामीण अंचलों में किस तरह से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। यहां जुआ सट्टा थानों के जानकारी में चल रहा है। आज इतना बड़ा घटनाक्रम हो गया। उन्होंने यहां तक कहा कि जब पुलिस अवैध धंधे नहीं रोक सकती तो थाना यहां से हटा दो।


सी एन आई न्यूज के लिये मुरैना से ब्यूरो रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad