मेंहन्दा के विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन
12वीं में पूजा सूर्यवंशी व दसवीं में धनेश्वरी साहू प्रथम स्थान पर रहीl
त्रिमूर्ति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहन्दा* के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित किया हैl कक्षा 12वीं में पूजा सूर्यवंशी 84.60% के साथ प्रथम स्थान पर रही वही 82.80%के साथ लक्ष्मी साहू द्वितीय व 81.20 प्रतिशत के साथ ईश्वरी साहू तृतीय तथा 77% के साथ अमित साहू चतुर्थ स्थान पर रहेl
कक्षा दसवीं में धनेश्वरी साहू 79% व सुमित साहू 72% के साथ प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों ,अभिभावकों व ग्रामीणों में हर्ष है।सभी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों का मार्गदर्शन व परिवार के सहयोग को दिया है । कक्षा 12वीं में 34 विद्यार्थियों में से 22 से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया इस वर्ष दसवीं का परिणाम कुछ कम रहा किंतु फिर भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य सम्माननीय लोकनाथ यादव सर व उपप्राचार्य सम्माननीय अवधेश यादव सर जी ने परीक्षा परिणाम को शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी निरंतर परिश्रम करने के लिए भी प्रेरित किया। वही गणित एवं भौतिक के शिक्षक विमल डिग्रस्कर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा स्रोत बताया l इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों G.S परिहार अंशु सिंह पुनीता साहू सुनील डहरिया सुषमा डहरिया सोनी मैम का सहयोग रहा।
जांजगीर से विक्रम सूर्यवंशी की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.