सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा थाना के तीन अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लगातार अवैध शराब बिक्री पर होटलों एवम् ढाबों में लगातार कार्रवाई की जा रही है ईसी कड़ी में पिथौरा थाना के द्वारा आज दिनांक 03/05/2026 को मुखबिर सूचना पर (1) चंदन कुमार गिरी पिता दिनेश्वर गिरी उम्र 34 साल निवासी ग्राम जामपाली गिरी ढाबा थाना पिथौरा स्थायी पता भादागिरीटोला
थाना आठसिद्धी जिला पूर्वा चम्पारण (बिहार) के कब्जे से 40 नग पौवा देशी प्लेन शराब, (2) पंचराम सागर पिता बोहरीन सागर उम्र 62 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 10 मुडीपार थाना पिथौरा के कब्जे से 35 नग पौवा देशी प्लेन शराब व (3) आनंद कुमार पिता संनत कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी कछारडीह थाना पिथौरा के कब्जे से 32 नग पौवा देशी प्लेन शराब को बरामद कर तीनो आरोपियो के विरूद्ध 03 प्रकरण 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। यह संपूर्ण कार्रवाई पिथौरा थाना के ए एस ई दिलीप ठाकुर एवं पुलिस ने की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.