अहिरवार समाज विकास परिषद का दो दिवसीय महासम्मेलन 9-10 मई 2026 को मरवाही में होगा
मरवाही (अनूपपुर), अहिरवार समाज विकास परिषद, केंद्र -बदरा (जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में 9 मई 2026 (शनिवार) एवं 10 मई 2026 (रविवार) को सद्भावना भवन, मरवाही (जो.पी.एम.) में दो दिवसीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समाज के युवा कार्यकर्ता श्री विनोद कुमार ओगरे जी ने बताया कि यह सम्मेलन अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा, “यह महासम्मेलन हर पांच वर्ष बाद आयोजित किया जाता है। इसमे एमपी और सी जी के 110 गाँव के हज़ारों की संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं, इस बार हमने युवाओं और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है, ताकि समाज का सशक्तिकरण और विकास की नई दिशा तय हो सके।”
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष
मुख्य अतिथि: श्री बारे लाल बान्धव जी (संरक्षक) श्री प्रीतम दास जी (सभापति) श्री राम लाल लहरे जी , (उपसभापति), श्री मुरारी लाल रैदास जी (अध्यक्ष, सर्व अनुसूचित जाति समाज, जिला जी पी एम), श्री मति राधा रैदास जी, (जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत जी पी एम) एवम अन्य वरिष्ठ जनl
अध्यक्षता : श्री हेत राम जाँगड़े जी (अध्यक्ष, अहिरवार समाज )
मंच संचालन में श्री प्रीतम दास अहिरवार,श्री बेसाहू लाल जी, श्री दिनेश कुमार लहरे जी एवं श्री चैन दास सुमेर जी की प्रमुख भूमिका रहेगी।
सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण:
समाज के 2019-2020 से 2025-2026 तक के 5 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत मूल्यांकन
60% प्रतिशत से अधिक छात्र/छात्राओं को स्नातक/स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने का लक्ष्य
युवा, महिला एवं बाल विकास पर विशेष सत्र
समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक संरक्षण पर मंथन
विभिन्न जिलों से समाज के गणमान्य व्यक्तियों का विशाल सम्मेलन
सम्मेलन में संत रविदास जी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत कबीर दास जी के विचारों को केंद्र में रखकर सामाजिक सद्भाव एवं विकास की चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का समय सारिणी:
9 मई 2026: सांय 03:00 बजे रैली एवं कलश यात्रा (न्यू चॉदनी चौक नर्मदा मंदिर से)
सम्मेलन: सायं 03:00 बजे से सद्भावना भवन, मरवाही
आयोजन मंडल सदस्य श्री तुलसी अनुरागी जी ने सभी अहिरवार समाज बंधुओं, युवा वर्ग, महिलाओं एवं बच्चों से अपील की है कि वे इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे यादगार बनाएं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.