पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
West Bengal Elections 2026: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मतगणना वाले दिन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारीयां कर ली है। काउंटिंग प्रक्रिया को निष्पक्ष व सुरक्षित बनाने के लिए165 अतिरिक्त काउंटिंग आंबजर्वर और 77 पुलिस आंबजर्वर तैनात किए है।इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति इसलिए की गई है ताकि वोट काउंटिंग प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भय-मुक्त और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित कर सकें.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद और वोट काउंटिंग से पहले स्टॉन्ग रूम और इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर बवाल मचा हुआ है।
इस संबंध में चुनाव आयोग ने शनिवार (2 मई, 2026) को आधिकारिक रूप से एक बयान जारी किया है, जिसमें आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव, 2026 के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने और कानून व्यवस्था की निगरानी को ध्यान में रखते हुए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है.
वोट काउंटिंग को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए की गई नियुक्तियांः
चुनाव आयोग ने कहा कि इन सभी अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति इसलिए की गई है ताकि वह 165 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात काउंटिंग ऑब्जर्बर्स की सहायता कर सकें और वोट काउंटिंग की प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भय-मुक्त और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित कर सकें. आयोग ने कहा कि यह नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 की धारा 20बी के तहत चुनाव आयोग की दी गई है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.