महेन्द्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ में आज 72 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन बुधवारी सब्जी मंडी के पास अनिल पाण्डेय की दुकान के सामने किया गया। इस आयोजन की विशेषता यह थी कि यहाँ किसी नेता से ध्वजारोहण ना कराकर नगरपालिका के पूर्व बेस्ट एवम ईमानदार सफाई कर्मचारी शारदा से कराया गया ततपश्चात बच्चो ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अनिल पाण्डेय ने बताया कि दूसरी बार यहां ध्वजारोहण का आयोजन किया गया है। अब यहाँ प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया जायेगा । हमारे द्वारा ध्वजारोहण शुरू करने का उद्देश्य प्रतिवर्ष ऐसे एक आम कर्मवीर को गौरवान्वित करना है , जिन्हें चाहकर भी ध्वजारोहण करने का गौरव प्राप्त नहीं हो पाता है।
इस ध्वजारोहण मे मुख्य अतिथि शारदा जी के अलावा आसपास के व्यापारी व मोहल्ले वासी,बच्चो सहित बृजलाल पटवा,परविंदर सिंह मोन्टी, गणेश वर्मा, अनिल यादव,सुनील सोनी, आनंद मिश्रा,ज्योति बड़वाईक, गीता मानिकपुरी,मीना यादव,मनीष सोनी,पंकज अग्रवाल,श्याम तिवारी,अभिषेक अग्रवाल,सुब्रतो रॉय,आशुतोष पिल्लै, रमेश यादव,दिपांकर चौधरी, नरेन्द्र पाण्डेय, सुक्रित मानिकपुरी, बाला, शुभम यादव, ईश्वर समुन्द्रे, चंद्रमणी ओझा, रेखराज वर्मा, विवेक गुप्ता, सचिन वर्मा, टुमेश साहू आदि सम्मिलित हुए ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.