सुरेंद्र मिश्रा बिलासपुर कोटा रिपोर्टर
आज ग्राम सत्तीबहरा में सुआ नृत्य की झलक देखने को मिली ,इसमें ग्राम लूफा व आसपास के महिलाएं व बच्चियां शामिल थीं। नृत्य व गीत का कार्यक्रम श्री रमेश राठौर के घर चल रहा था उपस्थित दर्शकों से चर्चा में भाजपा इकाई अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह ने कहा ये हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति को संजोए रखने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए।छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में कुछ मील तय करने के बाद यहां की रीति रिवाजों में बदलाव देखने को मिलता है परंतु यहाँ ऐसी भी कुछ संस्कृति व परम्परा देखने को मिलती है जो सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में एक जैसी है और यही संस्कृति छत्तीसगढ़ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक अलग पहचान दिलाती है। जिनमें कुछ नृत्यगीत भी शामिल हैं जैसे करमा, ददरिया, शुआ आदि इन सभी मे नृत्य व गायन दोनों साथ साथ होता है। कार्यक्रम में श्री हँसलाल राठौर, राकेश राठौर, रमेश राठौर, रामकिशुन घोष, रामभरोष पटेल, रवि घोष, जैता यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.