रायपुर, 25 जनवरी 2021*
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के ओर से आज दिनांक 25/1/2021 को रायपुर राजधानी मे गुजर बसर कर रहे निशक्तजनों, विक्षिप्त लाचर असहाय, निर्धन, बेसाहारा गरीब जरूरतमंदो को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेकाहारा फाफडीह, रेलवे स्टेशन, काली मंदिर आकाशवाणी जगहों पर किया गया साथ ही मेकाहारा अस्पताल में इलाज कराने आने वाले परिजनों एवं मुसाफिरो को गर्म भोजन मुहैया कराया गया। संस्था का उद्देश्य कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खांन के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हितों के लिए पद अधिकारियों वा सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जाते है।
इस मानवीय संवेदनाओं मे आज अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन के साथ पंडित अनिल शुक्ल, जुबैर खांन, राशिद बिलाल अनमोल जैन अन्य लोग उपस्थित थे।
विदित हो कि प्रतिवर्षानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी कार्यालय, रामनगर रायपुर में प्रातः 08.30 बजे संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा साथ ही बच्चों को लेखन सामग्री, मिठाई देकर प्रोत्साहित किया जायेगा। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, कोटा स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम पहुंचकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगें।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.