सुरेन्द्र मिश्रा बेलगहना रिपोर्टर
कोटा। बेलगहना....... श्री राम मंदिर निर्माण क्षेत्र निधि समर्पण समिति बेलगहना की ओर से रामलला के मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण कराया जा रहा है । इस हेतु लोग बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे हैं व अपना निधि समर्पित कर रहे हैं। आज इस अभियान का बेलगहना क्षेत्र में अंतिम दिवस होना था किंतु निधि समर्पण हेतु जो दानपत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा उपलब्ध कराया गया है वह कम पड़ जा रहे हैं ।रामभक्तो का उत्साह ही है जिधर निधि समर्पण के लिए पहुंच पा रहे हैं दानपत्र उसी क्षेत्र में कम पड़ जा रहे हैं।
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए दानपत्र की उपलब्धता के हिसाब से निधि समर्पण का समय बढ़ाया गया है ।
छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए दानदाता भक्त निधि समर्पण न कहकर इसे भांचा दान भी कह रहे हैं ज्ञात हो छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है सभी शुभ कार्यों में भांजे को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद का यह निधि समर्पण का कार्य एक उत्सव सा माहौल सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निर्मित किये हुए है।
निधि समर्पण कार्यक्रम हेतु चर्चा के दौरान श्री गजानन निषाद जी ने कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है व रामभक्तों को निधि समर्पण हेतु किसी भी द्वार किसी सवाल जवाब का सामना नही करना पड़ रहा बल्कि लोग हमें स्वेच्छा निधि समर्पण कर रहे हैं।
यहां तक कि बच्चों कोअपने माता पिता से यह भी कहते सुना है कि जब यह मंदिर निर्माण हो जाए तो वे वहाँ दर्शन करने की इच्छा रखते हैं।
बेलगहना के साथ साथ आस पास के समस्त गांव में यह निधि समर्पण का कार्य कराया जा रहा है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.