जालोर जिले केआहोर तहसील के पाचोटा गांव समेत ज़िले भर के 3 लाख 55 हजार बच्चो को पिलाई जायेगी पोलियों की खुराक।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आज से प्रारम्भ हुआ जिसमें बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई।
वाग सिंह पाँचोटा ने बताया कि देश के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने में जनसहभागिता निभानी होगी। अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पहले दिन बूथों पर और इसके बाद शेष बचे बच्चों को दो दिन तक घर-घर जाकर ऑरल पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जायेगी। जिले में शून्य से पांच साल तक के 3 लाख 55 हजार बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार की गई थी, उसी अनुसार कार्य कीया गया।
आशा सहयोगिनी पारस कंवर, एजुकेट गर्ल्स के प्रभारी वाग सिंह पाँचोटा, संगीता कुमारी एएनएम, नर्मदा देवी कार्यकर्ता व स्वयंसेवक मांगी चौधरी मौजूद रही।
रिपोर्टर भोमा भारती गोस्वामी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.