रायपुर , दिनांक 05 फरवरी 2021
निःस्वार्थ भाव से भूखों को भोजन करा रही राजधानी की सर्वधर्म सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा आज दिनांक 05 फरवरी 2021 को शहर के मुख्य मार्गों, स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर, धार्मिक स्थलों इत्यादि स्थानों में जरूरतमंदों और भूख से व्याकुल निर्धन व्यक्तियों को भरपेट ताजा भोजन का निःशुल्क वितरण किया गया ।
इस कड़ीं में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में सक्रिय सदस्य पँडित अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, राशीद बिलाल, अनमोल जैन, जुबैर खान, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य कार्यकर्तागण संस्था द्वारा जारी नियमित सुपोषण अभियान कार्यक्रम का हिस्सा बने।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.