रायपुर, 05 फरवरी 2021/ गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 6 फरवरी शनिवार को राजनांदगांव और कबीरधाम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सवेरे 10 बजे व्हीआईपी रोड स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीपेड पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम ईराईकला में विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री साहू दोपहर 1.30 बजे ईराईकला से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 2.05 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुरूवां में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.30 बजे कुरूवां से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.