Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 23, 2021

सांसद मोहन मंडावी ने लोकसभा में अवैध रेत खनन का मुद्दा उठाया , कहा माफियागिरी के चलते प्रदेश कि छवि एक आपराधिक प्रदेश के रूप मे पहचान ले रही है

 



 गुण्डरदेही । प्रदेश में लगातार बढ़ते अवैध खनन में हो रही माफियागिरी के चलते प्रदेश कि छवि एक आपराधिक प्रदेश के रूप पहचान ले रही है। कांकेर सांसद मोहन मंडावी लगातार महानदी व तांदुला नदी पर होने वाले अवैध रेत उत्खनन को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते रहे हैं । फिर भी विभाग द्वारा रेत के अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। पूरे प्रदेश में जीवनदायनी नदियों में बड़ी बड़ी चैन माउंटेन मशीन से रेत का खनन किया जा रहा है जिससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ने के साथ साथ जीवनदायनी नदियां अपने मूल स्वरूप से भिन्न नजर आने लगा है । और अगर यही दशा रही तो आने वाले समय में इस गोरखधंधे का परिणाम पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ सकता है। अवैध खनन के विरूद्ध सदैव मुखर रहने वाले सांसद मोहन मंडावी ने इस बार प्रदेश में चल रहे अवैध खनन की जांच का मुद्दा लोकसभा में उठाया है। सांसद मंडावी ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। नियमों को ताक में रखकर नियम विरुद्ध चैन माउंटेन सहित बड़े-बड़े मशीन लगाकर दिनदहाड़े महानदी और तांदुला नदी से रेत का अवैध खनन कर नेशनल ग्रीन ट्रियुबनल के आदेशों की धज्जियां उड़ाई  जा रही है । इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने पर अब तक विभागीय अधिकारी नाकाम रहे है। प्रदेश में महानदी तांदुला नदी सहित अन्य नदियों को ठेकेदारी प्रथा से खदान आबंटित किया गया है। परन्तु रेत ठेकेदारों द्वारा विभागीय नियमो के का पालन नहीं किया जा रहा है । श्री मंडावी ने आगे कहा कि रेत परिवहन में लगी वाहनों को चैन माउंटेन से लोड करने के साथ साथ परिवहन में लगी वाहन क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर रही है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रो की सड़कों की स्थिति जर्जर हो रही है। सड़कों के संधारण व रखरखाव हेतु लगातार जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासी दबाव बनाया जाता है। पूरे प्रदेश में ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे अवैध खनन का विरोध भी किया जाता है। पर ना जाने रेत माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है । और किसके इशारे पर इस प्रदेश में व्यापक स्तर पर रेत का अवैध कारोबार चल रहा है यह जांच का विषय है। विभाग और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि रेत के इस माफियागिरी हावी होने के चलते आम जनता को महंगे दाम पर रेत लेना पड़ा रहा है। साथ ही इसका पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है।और इन सबके पीछे किसका संरक्षण है । और इस अवैध कारोबार में लिप्त कौन लोग है। यह सच सबके सामने आना चाहिए।



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad