रायपुर, 23 मार्च 2021
समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में विगत 26 वर्षा से मानव जीवन के कल्याण के दिशा में निरतंर सामाजिक हितों के लिए कार्य करते हुए आ रही है। सामाजिक संस्था द्वारा बीते कई वर्षों से रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग स्थानों से इलाज के लिए आने वाले बीमार व्यक्तियों के परिजनों को ज्यादा दिन मुकम्मल इलाज के इंतजार में गरीबों के पास पैसे के अभाव में तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसलिए संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के कुशल नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा निरतंर सुपोषण अभियान के अंतर्गत निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जाता हैं।
इसी कडी मे *आज दिनांक 23 मार्च 2021* को रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पताल डी.के.एस, जिला अस्पताल कालीबाड़ी सहित रायपुर रेलवे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जिंदगी जीने वाले बेबस, लाचर गरीब, असहाय, निर्धनों को गर्म भोजन दिया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, अनिल कुमार सिंह, अनमोल जैन, सतपाल सिंग, योगेश्वर सिन्हा एवं अन्य सदस्य भोजन वितरण कार्य में योगदान दिए।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.