फ्रंट लाइन वॉलंटियर्स व बुजुर्गों का किया गया सम्मान। कोविड टीकाकरण प्रोत्साहन के लिए बेहतर पहल।अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिगंबर रोहिणी के नेतृत्व में भाजपा बेलगहना मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमागोहन के स्टॉप का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सम्मान। टीका लगवाने पहुंचे बुजुर्गों को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया सम्मान। अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल बेलगहना के अध्यक्ष ने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की ,कहा अफवाहों से रहें दूर। जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रामेश्वर सिंह राजपूत ने बुजुर्गों को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाते हुए कोविड टीकाकरण को सफल बनाने की अपील की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.