रायपुर, 25 अप्रैल 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 115वें दिन, रायपुर राजधानी मे गुजर बसर कर रहे निशक्तजनों, रिक्शा ठेला चालकों, मज़दूरों, विक्षिप्त लाचार असहाय, निर्धन, बेसाहारा जरूरतमंदो को पुरे लॉकडाउन में गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेकाहारा फाफडीह, रेलवे स्टेशन, शारदा चौक एवं अन्य जगहों पर किया गया साथ ही मेकाहारा, जिला डी.के.एस.अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज के परिजनों को गर्म भोजन मुहैया कराया गया।
संस्था का उद्देश्य कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खान के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हितों के लिए पद अधिकारियों व सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जाते है।
इस मानवीय कार्य मे आज अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ मयंक शर्मा, योगेश्वर सिन्हा, अंकुश शर्मा, अनमोल, फ़राज खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.