Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 25, 2021

जोरातराई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही है वृद्धि , कोरोना जांच शिविर लगाने की उठी मांग दहशत मे जी रहे है ग्रामीण



गुण्डरदेही । ब्लॉक के ग्राम जोरातराई में एक माह के अंतर्गत लगभग 10 लोगों की मृत्यु व कोरोना संक्रमितो की संख्या में वृद्धि होने से यहां के ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है । जानकारी के मुताबिक यहां अप्रैल महीने की भीतर मे दो कोरोना पॉजिटिव सहित अन्य बीमारी से ग्रसित लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है । जिससे ग्रामीणों में भय बनी हुई है साथ ही यहां कोरोना संक्रमितो की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है । इसके बावजूद यहां के ग्रामीणों में कोरोना संकट को हल्का मे ले रहे हैं और लापरवाही बरतने मे लगे हैं । ग्रामीण बिना मास्क लगाएं गांव के बाहर घूम रहे हैं साथ ही बाहर से लोग बिना जानकारी इस संक्रमित गांव में सब्जी संहित अन्य व्यवसाय करने वाले लोग गांव मे घुम रहे हैं । ना ही इस ग्राम में कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण के लिए किसी तरह से कोटवार द्वारा मुनादी भी नहीं की जा रही है। यहां के कुछ जागरूक ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में शीघ्र ही कोरोना जांच शिविर लगाया जाए क्योंकि देखा जा रहा है कि लोग कोरोना जांच कराने अन्य जगहों पर जाने से कतरा रहे हैं और जांच नहीं होने से ही मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां के पंचायत सचिव संगीता गेन्डे ने बताया कि इस ग्राम में कोरोना संक्रमण के भयावह को देखते हुए गुण्डरदेही बीएमओ को कोरोना जांच शिविर लगाने के लिए  मांग की है । 



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad