रायपुर 24 अप्रैल 2021
भुखमरी के दौर में विषम परिस्थितियों में समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने एक वर्षों से लगातार कोरोना महामारी के चलते हुए आर्थिक तंगी और बदहाली से परेशान गरीबों जरूरत मंद मजदूरों के लिए बढ़ाया मदद का हांथ हर दिन दिया जा रहा है।
सैकड़ों गरीबों को निशुल्क पौष्टिक भोजन हर मुश्किल घड़ी में संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन अपनी टीम के साथ सेवा के लिए समाज एवं देश को अपनी जीवन समर्पित कर दिया ऐसी संस्था मे जुड़़कर काम करने के लिए हमें गौरविंत महसूस होता है।कि जब आज देश एवं समाज एक संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश में त्रासदी का माहौल है। ऐसे समय में आपदाओं से निपटने के लिए मानवीय जीवन को सुरक्षित रखने के लिए संस्था लगातार जरूरत मंद लोगों के लिए निरतंर कार्य कर रही हैं।
ऐसे मौके पर आज दिनांक 24 अप्रैल 2021 को अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी कार्यालय में आर्थिक रूप से जूझ रही महिला कामगारो ने उपस्थित होकर संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन को अपनी पीड़ा का एहसास दिलाते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगायी जिसमें संस्था के द्वारा लॉकडाऊन के उपरांत 25 मध्यम वर्गीय कामगार महिलाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति की गई साथ ही रायपुर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरत मंदो को संस्था की टीम ने सैकड़ों लोगों को भोजन के पैकेट मुहैया कराई गई।
*प्रेषक*
*संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.