*नहीं रहे साल्हेवारा पंचायत सचिव शिव नेवारे*
*बेटे की मौत की खबर सुनकर कुछ पल के बाद सदमें में मां की भी मौत*
साल्हेवारा । --छुईखदान जनपद के अंतर्गत सबके चहेते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले सचिव शिव निवारे ने भिलाई स्थित स्पर्श हॉस्पिटल में ली अपनी अंतिम सांसे। नेवारे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ चले गए घर में धर्मपत्नी के साथ दो लड़के को छोड़ वे परमपिता परमात्मा में लीन हुए
बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव था व छुईखदान सेंटर में इलाज चल रहा था उन्हें सांस लेने में बहुत तकलीफ थी व आक्सीजन में लगातार चल रहे थे उनकी सिटी सकेंन कराने राजनांदगाँव भेजा गया था सिटी स्कैन पश्चात फेफड़ो में जबरदस्त इंफेक्शन मिला व तुरन्त वेंटिलेटर की आवश्यकता थी लेकिन मेडिकल वार्ड पेंड्री में व अन्य अस्पतालों में भटकने के पश्चात उन्हें वापिस कोविड अस्पताल छुईखदान लाया गया व अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य सहयोगियों ने प्रदेश के सारे अस्पतालों में खंगालना चालू किया सभी जगह वेंटिलेटर फुल थे व वेटिंग में चल रहे थे सभी बेहद परेशान थे।क्षेत्र से सांसद श्री संतोष पांडेयजी ने भी कोई कसर नही छोडि उन्होंने भी फोन के माध्यम से मरीज की गम्भीर स्थिति का हवाला देकर एक वेंटिलेटर बेड की मांग की लेकिन पूरी तरह प्रदेश में फूल होने के चलते नही मिल पाया आनन फानन में दूसरे दिन लगातार चिरौरी विनती व मरीज की खराब स्थिति के चलते स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में वेंटिलेटर प्राप्त हुवा वहां भर्ती होने के 5 से 6 घण्टे पश्चात उन्होंने हिम्मत तोड़ दी व सदगति को प्राप्त हो गए।अन्ततः गत दिनों वेंटिलेटर बेड का इंतजार करते थक गए व खाली हुई स्पर्श हॉस्पिटल में अंतिम वेंटिलेटर बेड में इलाज हेतु पहुंचे परंतु विलंब के कारण डॉक्टर भी अपने प्रयास से हारे
इस वैश्विक महामारी ने छुईखदान जनपद से व ग्राम साल्हेवारा से उनका एक अनमोल रत्न छीना है
सचिव नेवारेजी कार्यप्रणाली में कुशल बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में पूरे छुईखदान जनपद में उनका हमेशा प्रथम स्थान रहा साल्हेवारा मॉडल पंचायत बनाने में नेवारे का पूरा पूरा सहयोग रहा है किसी भी प्रकार के कठिन परिस्थितियों में भी वह अपनी बेहतर सूझबूझ से निराकरण करने में वह जनता को संतुष्ट करने में हमेशा सफल रहे उनके नेतृत्व की छांव में पूरे वनांचल के सचिव अपने आप को संरक्षित व सुरक्षित महसूस करते थे ऐसे गुणवान व्यक्ति की भरपाई कर पाना असंभव प्रतीत होता है
भगवान नेवारे जी की आत्मा को उच्च स्थान देवें पूरा साल्हेवारा वनांचल परमपिता से यही प्रार्थना करता है।।
*रो पड़ा सम्पूर्ण वनांचल*
सचिव शिव नेवारे के पार्थिव शरीर को गृहग्राम साल्हेवारा लाने की तैयारी चल रही थी कि यँहा उनकी माँ श्रीमती भागन बाई नेवारे पति स्वर्गीय गेंदलाल नेवारे उम्र 62 वर्ष जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी छुईखदान में एंटीजन टेस्टमे,व होम आइसोलेटेड थी उनकी भी अचानक तबियत खराब हुई व उन्होंने भी अपने घर मे अंतिम सांसे ली।।एक साथ पुत्र व माँ की मृत्यु की खबर सुनकर सम्पूर्ण वनांचल क्षेत्र के लोगो के हाँथ पाँव फूल गए जिसने सुना वो अवाक व स्तब्ध रह गया सम्पूर्ण वनांचल में मां व बेटे की मौत की खबर एक ही दिन सुनकर क्षेत्र में हाहाकार मच गया व सम्पूर्ण साल्हेवारा रात भर ढंग से न सो सका व रोटी का एक निवाला तक खाने का किसी का मन नही था सभी कुछ असामान्य सा लग रहा था।।
*मां बेटे की चिता एक साथ जली*
24 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मा व पुत्र की चिता को एक साथ मुखाग्नि दी गई मां को उनके पुत्र शम्भू नेवारे व सचिव शिव नेवारे को उनके ज्येष्ठ पुत्र हर्षित नेवारे ने दी।इस दृश्य का गवाह बना अंतिम संस्कार में गए लोगो की सिसकियां रुकने का नाम नही ले रही थी व घरों में कैद जनता जिन्हें लाकडाउन की वजह से निकलने की अनुमति नही थी कोविड प्रोटोकॉल के चलते उनके आंसू भी दुख भी पीड़ा भी रह रहकर छलक रही थी।।
*अधिकतर घरों में नही जला चूल्हा*
इस हृदयविदारक घटना के चलते हर छोटा, बड़ा व्यक्ति स्तब्ध, संज्ञाशून्य है व अधिकतर घरों में लोगो के यंहा चूल्हा तक नही जला है।।सभी असहज व असामान्य से महसूस कर रहे है सम्पूर्ण वनांचल में सन्नाटा पसरा हुवा है।किसी को कुछ नही सूझ रहा है कि ये क्या हो गया।
*मात्र वर्ष भर में नेवारे परिवार में 04 सदस्यों की मृत्यु*
ईश्वर के निर्णय के आगे सभी नतमस्तक है इंसान के हाथों में कुछ नही है होता तो वनांचल साल्हेवारा के लोग शिव नेवारे को भगवान से छीन लाते लेकिन वाह रे प्रभु की लीला तुझे अच्चे व्यक्ति की ही अपने लिए जरूरत क्यों है सालभर के अंदर सचिव श्री नेवारे की पत्नी श्रीमती उषा नेवारे की मृत्यु हुई उसके कुछ महीनों पश्चात पिता श्री गेंदलाल नेवारे जो कि कृषि अधिकारी से सेवानिवृत्त थे वो मृत्यु को प्राप्त हुवे व अब मा व बेटे एक साथ सदगति को प्राप्त हुए।
मां बेटे की अर्थी एक साथ जलते शायद कभी न देखा होगा इस वनांचल में इतना बड़ा दुख लोगो ने।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.