रायपुर, दिनाँक 08 अप्रेल 2021
नियमित रूप से चल रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के अंर्तगत, आज 98 वें दिन संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने फुटपाथों पर रहने वाले बेघर व्यक्तियों, स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर पर रेलयात्रियों और जरूरतमन्द व्यक्तियों को तथा शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि आने वाले दिनों में रायपुर जिले में 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगने पर भी निम्न तबके के जरूरतमंद परिवार, निराश्रित एवं मरीज के परिजनों को वंचित नही किया जायेगा। शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करे हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में आज सम्पन्न हुए इस कार्य में पँडित अनिल शुक्ल, अनमोल जैन, फराज खान, जुबैर खान एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने अपना कीमती समय प्रदान किया।
प्रेषक :-
*मोहम्मद सज्जाद खान*,
संस्थापक .




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.