Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 8, 2021

गौरेला पेंड्रा मरवाही का जिला मुख्यालय मध्य स्थल कोटमी कला में स्थापित करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*


 *गौरेला पेंड्रा मरवाही का जिला मुख्यालय मध्य स्थल कोटमी कला में स्थापित करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का जिला मुख्यालय को लेकर रार थमने का नाम नहीं ले रहा है मरवाही के जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोदवाही में जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग के बाद अब कोटमीकला के जनप्रतिनिधियों ने कोटमी मध्य स्थल में जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग की है... दरअसल नवीन जिला जीपीएम जिला मुख्यालय को लेकर खिंचतान जारी है कुछ दिन पहले गौरेला के जनप्रतिनिधियों के द्वारा गुरुकुल में ही जिला मुख्यालय बनाने की मांग गई तो वहीं दूसरी ओर मरवाही के जिला संघर्ष समिति के द्वारा धरना प्रदर्शन सहित अन्य माध्यम से कोदवाही में जिला बनाए जाने की मांग लगातार की जा रही है जिला मुख्यालय का मध्य स्थल में बनाये जाने की मांग  शांत हुआ नही था ही अब  कोटमी कला के पंचायत जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियो ने *युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा* की अगुवाई में आज जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी को जिला मुख्यालय मध्य स्थल कोटमी में बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसके बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है..ज्ञापन के अनुसार अवगत कराया गया कि नवीन मुख्यालय एवं आवासीय परिसर के लिए कोटमी से लगा हुआ ग्राम पंचायत पथर्रा में 44 हेक्टेयर एवं कोटमी में ही  37 हेक्टेयर शासकीय भूमि उपलब्ध है. वहीं जिले मध्य स्थल होने के कारण अब तक शासकीय व अर्ध अशासकीय बड़े कार्यक्रम के लिए कोटमी कला का चयन किया जाता रहा है और यदि मध्य स्थल कोटमीकला में जिला मुख्यालय बनाया जाता है तो यहां से सभी ग्रामों की दूरी लगभग बराबर पड़ेगी..हालांकि जिला कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने का आश्वासन जरूर दिया है..



ज्ञापन सौपने वालों में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन शर्मा , हिरमति आर्मो सरपंच सकोला, सतीश शर्मा उपसरपंच सकोला, रीना गुप्ता उपसरपंच कोटमी, बुधवारिया मराबी सरपंच मड़ई,  सेमजीर सेखवा सरपंच, शिव गुप्ता, नन्हू शुक्ला, भुनेश्वर सेन, सुल्तान खान, राजकमल गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad