सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया भंडारे का आयोजन
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा श्रृद्धा भाव से भंडारे का आयोजन किया गया, गणेश मंदिर, समता कालोनी के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों एवं श्रृद्धालुओं को पूड़ी सब्जी, पुलाव, जलेबी, मालपुआ,आम,केला, शीतल जल एवं शीतल पेय वितरण किया गया।
भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समाज की महिलाओं ने सेवा भावना के साथ श्रृद्धालुओं को भोजन एवं पेय पदार्थ वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक एवं धार्मिक पहल की सराहना की।
इस सेवा कार्य में श्रीमती निर्मला जोशी, राजलक्ष्मी शर्मा, संगीता मिश्रा, ममता शर्मा, ममता भार्गव, नगीना जोशी, किरण शर्मा, प्रेमलता शर्मा,मधुजी,कु.प्रियांशी,
नरेश जोशी, नरेश शर्मा सहित समाज की महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। सोमवती अमावस्या के अवसर पर इस भंडारे ने समाज में सेवा, सद्भाव और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.