रायपुर, 03 जून 2021
अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में सुपोषण अभियान के तहत हर जरूरतम़ंद परिवारों, असहाय, भूखे जरूरतमंदो तक दोपहर और रात्रिकालीन सैकड़ों लोगों को हर दिन पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है, जिसमें दिहाड़ी मजदूर, ठेला रिक्शा हमाली करने वाले मजदूर कुछ ऐसे भी परिवार हैं,
जो लॉकडाउन की वजह से एक वक्त का भी भोजन व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए संस्था संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने स्वयं जमीनी स्तर पर उतर कर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को निःशुल्क भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में संस्था द्वारा निरन्तर रूप से वितरण किये जा रहे निःशुल्क भोजन के 153वे दिन आज 03 जून 2021 को रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पताल, डीकेएस अस्पतालों में मरीज के परिजनों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों फुटपाथ मे, मालवीय रोड, शारदा चौक एवं फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद गरीब मजदूर, बेसहारा लाचार निशक्तजनों को गर्म और पौष्टिक भोजन, शीतल जल, हलवा का वितरण किया गया।
आज संपन्न भोजन वितरण कार्य में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, राशिद बिलाल, बिसेन टण्डन तथा संस्था के अन्य लोग ने सहयोग प्रदान किया।
*प्रेषक*
*ज़ुबैर खान*
*मिडिया प्रभारी*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.