Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 1, 2021

टीम एक्शन ने किया कृष्णा ट्रेडर्स को सील

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चांपा - पूरे जिले में 31 मई 2021 तक जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था जो एक जून को अनलॉक हुआ है। अनलाक होने के पूर्व संध्या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के एसडीएम , एसडीओपी , तहसीलदार , थाना प्रभारी , सीएमओ सभी अधिकारियों का मीटिंग लिया गया था। जिसमें सभी को निर्देशित दिये गये थे कि कार्यालय कलेक्टर जांजगीर जिला जांजगीर चांपा से प्राप्त आदेश/निर्देश के अनुसार सभी सुबह से लेकर रात दस बजे तक अलग अलग टीम बना कर शहर में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन का जायजा लें। जिला प्रशासन के आदेशानुसार सीएमओ प्रधान , थाना प्रभारी लखेश केंवट , तहसीलदार विष्णु पैकरा , बाराद्वार व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष अनिल तोदी सभी आज मानिटरिंग टीम एक्शन बनाकर प्रातः सात बजे शहर के प्रत्येक जगहों , दुकानों में पैदल भ्रमण के दौरान बाराद्वार के व्यापारी , ठेकेदार , पान ठेला , सब्जी मंडी , फल दुकान एवं अन्य व्यापारिक दुकान में सदर बाजार , रेलवे स्टेशन , जैजैपुर चौक का पैदल मार्च कर निरीक्षण किये। इस दौरान टीम एक्शन के द्वारा सभी व्यापारियों को दुकान में गोला लगाने ,  सैनिटाइजर रखने , दिशा निर्देश के पालन का बोर्ड लगाने तथा बिना मास्क के आये हुये ग्राहकों को किसी प्रकार का सामान नहीं देने हेतु समझाइश दिये। वहीं नगर भ्रमण के दौरान कृष्णा ट्रेडर्स का मालिक बिना मास्क पहने , बिना गोला लगाये , भीड़ इकट्ठा कर सामान बेचते हुये पाये जाने पर टीम एक्शन द्वारा दुकान को सील किया गया। इसके अलावा  बाजारों में बिना मास्क घुमते पाये जाने वाले लोगों पर भी कार्यवाही किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नवपदस्थ थाना प्रभारी लखेश केंवट एवं सीएमओ , तहसीलदार द्वारा दिशा निर्देशों के परिपालन हेतु किये गये नगर भ्रमण का नगरवासियों एवं व्यापारियों ने मुक्त कंठों से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि टीम एक्शन की सक्रियता से नगर  की व्यवस्था में सुधार आने का उम्मीद  जगा है और कोविड के चैन को तोड़ने में यह प्रयास भी कारगर नजर आता दिख रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad