रायपुर, 01 जून 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 152वें दिन, रायपुर राजधानी मे गुजर बसर कर रहे निशक्तजनों, विक्षिप्त लाचर असहाय, निर्धन, बेसाहारा गरीब जरूरतमंदो को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेकाहारा फाफडीह, रेलवे स्टेशन एवं अन्य जगहों पर किया गया साथ ही मेकाहारा, जिला डी.के.एस.अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज के परिजनों एवं मुसाफिरो को दोनों वक़्त का गर्म भोजन मुहैया कराया गया।
संस्था का उद्देश्य कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खान के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हितों के लिए पद अधिकारियों व सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जाते है।
इस मानवीय संवेदनाओं मे आज अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.