दल्लीराजहरा
दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
चिखलाकसा - दिनांक -16 जून 2021 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व अनु.जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के निर्देश पर अनु .जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में विधायक निवास का घेराव व विधायक को कुमकर्ण नींद से जगाने के लिए आज दिनांक 16/06/2021 को अनुविभागी अधिकारी जी डौण्डी लोहारा को ज्ञापन दिया । विधायक निवास के सामने प्रदर्शन कर जनता से किये वादों को पूरा करने हेतु ज्ञापन देने की सूचना बाबत।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं। चुनाव पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से बहुत वादे किये थे परंतु शासन में आते ही वह इन वादों को भूल गई है। हमारे स्थानीय विधायक भी इन वादों को पूरा करवाने में कोई पहल ना करते हुये कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं।
जनता से किये वादों को पूरा कराने हेतु विधायक महोदय को जगाने के लिये भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुये गुरुवार 17 जून 2021 को दोपहर 12 बजे विधायक निवास के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया जायेगा।
ज्ञापन देते हुवे पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल , अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र महला, अनुसूचित जनजाति बालोद जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे डोंडी लोहरा मंड़ल अध्यक्ष भाजपा रूपेश सिन्हा उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.