Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 16, 2021

एसपी पहुँचे कुन्ना एवं मिचवार(दूधिरास)ग्रामीणों से की मुलाक़ात,ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर एसपी का किया स्वागत,बच्चों को बाँटे कापी पेन,और खेल सामग्री किया वितरण।

सुकमा 

 सुकमा से संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट 


एसपी पहुँचे कुन्ना एवं मिचवार(दूधिरास)ग्रामीणों से की मुलाक़ात,ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर एसपी का किया स्वागत,बच्चों को बाँटे कापी पेन,और खेल सामग्री किया वितरण।

बालिकाओं ने एसपी को सुनाया गीत,प्रोत्साहन स्वरूप बालिकाओं को दिया ईनाम,वहीं ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ।

सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण,वहीं दिखा वो पुल जिसे नक्सली दहशत के चलते छोड़ दिया ठेकेदार ने 2005 से उसे बनवाया एसपी कन्हैया लाल ध्रुव के नेतृत्व मे पुलिस ने।


सुकमा:सुकमा पुलिस अधीक्षक श्री कन्हैया लाल ध्रुव पहुँचे अतिसंवेदनशील कुन्ना एवं मिचवार दूधिरास,जहां एसपी श्री के॰एल॰ ध्रुव ने ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उनकी समस्यायें सुनी।

एसपी को अपने बीच पाकर ग्रामीण बहुत ख़ुश हुए ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर एसपी का स्वागत किया,गाँव की बालिकाओं ने गीत गाकर एसपी को सुनाया,एसपी श्री कन्हैया लाल ध्रुव ने  बालिकाओं को ख़ुश होकर ईनाम दिया,पढ़ने वाले छात्रों को जहां पेन कापी कम्पाक़्स भेंट किया वहीं युवाओं को खेल सामग्री बाँटी।

कुन्ना एवं मिचवार के मध्य चल रहे सड़क निर्माण का भी किया निरीक्षण।


*2005 मे नक्सली दहशत के चलते बंद हुए पुल निर्माण कार्य को एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने एक महीने मे करवाया पूरा:*

कुन्ना एवं मिचवार के मध्य 2005 मे नक्सलियों ने एक पुल निर्माण के समय गाड़ियाँ जलाकर बंद करवा दिया था फिर उसके बाद मिचवार एवं कुन्ना का सम्पर्क ख़त्म हो गया था,एसपी श्री कन्हैया लाल ध्रुव एवं उनकी टीम ने पुल का निर्माण पूरा करवाया।


*पुलिस और CRPF आपकी सुरक्षा के लिए है डरे नही,सड़क निर्माण से बदलेगी स्तिथि:केएल ध्रुव*

सुकमा एसपी श्री कन्हैया लाल ध्रुव ने ग्रामीणों से संबोधित हुए कहा की पुलिस आपकी है और CRPF आपके सुरक्षा के लिए तैनात है आप घबरायें नही,सड़क बनेगा तो स्वरूप बदलेगा,बच्चों को पढ़ाइये,सड़क की सुरक्षा आपकी ज़िम्मेदारी है।इस दौरान एसपी श्री कन्हैया लाल ध्रुव के साथ तोंगपल SDOP श्री अनुराग झा,डीएसपी अनील विश्वकर्मा,SDOP सुकमा श्री प्रतीक चतुर्वेदी,226 bn AC राजेंद्र प्रसाद कुन्ना 230bn ,सतीश कुमार कैम्प प्रभारी दूधिरास,कुकानार थाना नवीन प्रभारी अशोक यादव,निर्वरतमान थाना प्रभारी नरेंद्र दुबे,गादिरास थाना प्रभारी रितेश यादव,टीआई शैलेंद्र नाग,एसआई टोप्पो,समाज सेवी फ़ारूख अली मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad