दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी ने वार्ड वासियो से मुलाकात करके वार्ड में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए लोगों को आश्वश्त किया।
दल्लीराजहरा- दिनांक -16 जून 2021 को नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने आज वार्ड क्रमांक-27 में पहुँचकर वार्डवासियों से मुलाकात किया, वार्ड में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए लोगों को आश्वस्त किया।।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने वार्डवासियों से कहा कि बरसात के पूर्व ही वार्ड के नालियों का सफाई पूरा कर लिया जाएगा इसके अलावा वार्ड के जिन स्थानों में कचरा जमा हो रहा है उन स्थानों को चिन्हांकित कर सफाई करवाया जाएगा तथा वार्ड में व्याप्त अन्य समस्याओं के निराकरण व वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका संकल्पित है।।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद सूरज विभार,वार्ड 24 पार्षद बॉबी छतवाल, स्पोर्ट्स सेल के जिला महामंत्री काकू रंधावा, नगर युकां अध्यक्ष पीएम सोहैल मौजुद थे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.