दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा वार्ड क्र. 22 व 24 में जेसीबी मशीन की माध्यम से नाले की सफाई करवाया गया।
दल्लीराजहरा- दिनांक- 16 जून 2021 को नगर में प्रवाहित होने वाले बारहमासी नाला,जो कि नगर के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरती है। बरसात के समय नाले के समीप स्थित सड़कों और घरों में जल भराव की समस्या से नागरिकों को जूझना पड़ता है।
आगामी बरसात में उक्त समस्या के निराकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी के मार्गदर्शन में नाले की सफाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज वार्ड क्रमांक-22 व 24 में जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि बारहमासी नाले की सफाई होने से नागरिकों को आगामी बरसात में नाले के समीप स्थित सड़कों और घरों में जल भराव की समस्या सहित बरसाती कीड़े मकोड़े से राहत मिलेगा। बारहमासी नाले की सफाई के लिए नपा द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा।।
अध्यक्ष जी वार्डों में पहुँचकर नाले के सफाई कार्य का निरीक्षण किया,साथ मे वार्ड नगर युकां अध्यक्ष पीएम सुहैल,स्वच्छता प्रभारी सतीश चंद्राकर सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.