Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 14, 2021

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक लगाए गए 1.08 करोड़ टीके

 


45+ के 85 प्रतिशत और 18-44 वर्ग के 25 प्रतिशत नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका

89.05 लाख लोगों ने पहला टीका और 18.82 लाख लोगों ने लगवाए हैं दोनों टीके
रायपुर (BGN7News) : कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (13 जुलाई तक) एक करोड़ सात लाख 86 हजार 826 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 89 लाख चार हजार 665 लोगों को इसका पहला टीका और 18 लाख 82 हजार 161 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख आठ हजार 789 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 16 हजार 361 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 49 लाख 87 हजार 557 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 32 लाख 91 हजार 958 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 41 हजार 700 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 16 हजार 377 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 13 लाख 36 हजार 444 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 87 हजार 640 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 85 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 25 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 71 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 74 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 23 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं।
कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक तीन लाख 76 हजार 506, बलौदाबाजार-भाटापारा में तीन लाख 79 हजार 395, बलरामपुर-रामानुजगंज में दो लाख 27 हजार 961, बस्तर में तीन लाख 37 हजार 069, बेमेतरा में एक लाख 93 हजार 516, बीजापुर में एक लाख पांच हजार 057, बिलासपुर में छह लाख 66 हजार 925, दंतेवाड़ा में एक लाख 41 हजार 158, धमतरी में तीन लाख 60 हजार 762, दुर्ग में सात लाख 77 हजार 915, गरियाबंद में एक लाख 84 हजार 868, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक लाख 42 हजार 817, जांजगीर-चांपा में चार लाख 96 हजार 468 और जशपुर में तीन लाख सात हजार 699 टीके लगाए जा चुके हैं।
कबीरधाम जिले में कोरोनारोधी टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर दो लाख 85 हजार 706, कांकेर में दो लाख 93 हजार 600, कोंडागांव में एक लाख 91 हजार 684, कोरबा में चार लाख 94 हजार 930, कोरिया में दो लाख 19 हजार 134, महासमुंद में पांच लाख 39 हजार 214, मुंगेली में दो लाख 14 हजार 983, नारायणपुर में 44 हजार 443, रायगढ़ में दस लाख 88 हजार 720, रायपुर में 11 लाख 80 हजार 344, राजनांदगांव में सात लाख 19 हजार 884, सुकमा में एक लाख 40 हजार 804, सूरजपुर में दो लाख 67 हजार 381 तथा सरगुजा में चार लाख सात हजार 883 टीके अब तक लगाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad