Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 14, 2021

अब अंबिकापुर में भी आयोजित होगी नीट की परीक्षा...

 


 स्वास्थ्य मंत्रीसिंह देव के प्रयासों से मिली सेंटर की अनुमति

अम्बिकापुर (BGN7News) : विगत वर्ष कोरोना में हुए लॉकडाउन के बाद नीट के परीक्षार्थियों को हो रहे आवागमन में असुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अम्बिकापुर से रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर आवागमन की व्यवस्था करवाई थी।
इस दौरान नीट का सेंटर अम्बिकापुर में खोलने पत्र लिख कर आग्रह भी किया था। जिसमें पूर्व में सरगुजा में आयोजित पीईटी, पीएमटी, पीएटी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं का आयोजन अम्बिकापुर में होने एवं उच्च स्तर के परीक्षाओं के आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था होने का हवाला देकर पत्र लिख कर अम्बिकापुर में नीट का सेंटर खोलने की मांग की थी। जिसके बाद अब अम्बिकापुर में नीट के सेंटर की अनुमति मिल गई है।
इस वर्ष से परीक्षार्थियों को अम्बिकापुर में नीट के लिए सेंटर मिलेगा। इससे न सिर्फ आवागमन की असुविधा बल्कि रायपुर जैसे शहरों में रुकने, खाने सहित अन्य खर्च कम होगा। सरगुजा संभाग के परीक्षार्थियों को अम्बिकापुर में सेंटर मिलने से काफी लाभ होगा। स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने अम्बिकापुर में नीट सेंटर देने पर आभार जताया है तथा परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad