सरकंडा क्षेत्र में आनलाइन साइट में नौकरी का झांसा देकर 32 हजार 607 स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा अमरैया चौक निवासी अयुब खान रोजी मजदूरी करते हैं। उन्होंने नौकरी के लिए आनलाइन साइट पर बायोडाटा भेजा था। इसके बाद 28 जुलाई को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सुमित बताते हुए अच्छे वेतन पर नौकरी का झांसा दिया।
इसके बाद उसने अयुब से आधार कार्ड और पेन कार्ड की कापी मांगी। इस पर उसने बताए नंबर पर अपने दस्तावेज भेज दिए। इसके करीब 20 मिनट बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो हजार 450 स्र्पये मांगे गए। एक बार स्र्पये देने के बाद फोन करने वाले ने अलग-अलग बहाने से स्र्पये मांगने शुरू कर दिए। इस पर अलग-अलग कर अयुब ने उन्हें 32 हजार 607 स्र्पये दे दिए।
कई बार स्र्पये देने के बाद अयुब हो धोखाधड़ी की आशंका हुई। उसने स्र्पये देने से मना कर दिया। इसके बाद भी उसे बार-बार फोन कर परेशान किया जाने लगा। इस पर अयुब ने स्र्पये देने से इन्कार कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.