अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - मां समलेश्वरी की धरा एवं कोसा , कांसा और कंचन की नगरी चांपा के शासकीय मयूरध्वज महादानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा कुमारी जया अग्रवाल ने एम.ए.( अंग्रेजी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 71% अंकों से उत्तीर्ण कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन्होंने पिछले वर्ष भी बी०कॉम० अन्तिम की परीक्षा 79.6% अंकों से उत्तीर्ण करते हुये कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बताते चलेन जया बरपाली चौक चांपा निवासी रोशनलाल अग्रवाल की पोती व विजय अग्रवाल की सुपुत्री हैं। बिना किसी ट्यूशन व कोचिंग के प्राप्त की गई जया की सफलता पर पूरा नगर हर्षित है। पढ़ाई के अलावा अन्य महाविद्यालयीन गतिविधियों में भी जया का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उल्लेखनीय है कि जया की बड़ी बहन श्रीया अग्रवाल को भी पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम आने पर "गोल्ड मेडल" मिल चुका है। इसके अलावा इनकी छोटी बहन रिया अग्रवाल ने भी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर से वाणिज्य संकाय में 91.6% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। रिया की प्रेरणास्त्रोत उनकी बड़ी बहनें जया और श्रीया भी इसी स्कूल की छात्रा रही हैं। जया ने वर्ष 2017 में वाणिज्य संकाय में 87.6% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था , वहीं श्रीया ने वर्ष 2015 में 96.2% अंकों के साथ प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया था। सभी नगरवासियों ने इन होनहार बहनों के सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.