शराब पीने के कारण जवान व्यक्ति की मौत
पूरा गांव शोक की घड़ी में
गांव गांव में गली गली में महुआ शराब
पुलिस पैसा लेके मस्त है
गांव में वर्तमान का दूसरा तथा एक वर्ष के अंतर्गत 10 वां मौत है
ग्राम कुटरा के प्रसिद्ध नागरिक श्री भोलाराम कुर्रे पिता राजेन्द्र प्रसाद कुर्रे का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया मृत्यु कारण केवल शराब है बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में इलाच चल रहा था अत्यधिक शराब सेवन के कारण लिवर किडनी ख़राब हो चुके थे सुबह से महुआ शराब का सेवन हानिकारक साबित हुआ गांव के प्रत्येक गली मोहल्ले में महुआ शराब धड़ल्ले से बिक रहा है जिससे शराब प्रेमियों को सुबह 4 बजे से आसानी से मिल जाता है, सम्बंधित थाना और आबकारी विभाग हर महिने मिठाई मलाई खा के गहरी निंद में सोया है सरकार भी सुस्त है।
देखते है समाचार छपने के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
भोला राम का आज दाह संस्कार किया जा रहा है गांव घर वालों का रो - रो कर बुरा हाल है।
जांजगीर से विक्रम कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.