"T20 WC 2026 Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंतिम मुकाबला आज होगा ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। अहमदाबाद- टी-२० वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है . यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
भारत के पास एक और आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। वहीं न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
भारत के सामने न्यूजीलैंड की मजबूत चुनौती होगी । T-20 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीस मुकाबले हुए हैं जिसमें भारत ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं, न्यूजीलैंड को11 में जीत मिली है, T-20 विश्व कप भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीनों मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीतें है।
T-20 वर्ल्ड कप -
साल 2007: जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था.
साल 2016: नागपुर में न्यूजीलैंड ने 126 रन बनाकर भारत को सिर्फ 79 रन पर समेट दिया था.
साल 2021: पाकिस्तान से हार के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.
ऐसे में आज का फाइनल मुकाबला भारत जीतकर पुराना रिकॉर्ड को बदलना चाहेगा ।
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.