आत्मनिर्भर व सशक्त हो रही है महिला – किरण रविन्द्र वैष्णव
छुरिया:-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की महिला आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है, जो समाज के समग्र विकास का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाएं भी प्रभावी रूप से कार्य कर रही हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बन रही हैं। आज महिलाएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करें, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज को नई दिशा दे सकें। श्रीमती वैष्णव ने जिले की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.