ग्राम पौसरी में निषाद समाज का भव्य अधिवेशन संपन्न, समाज की एकता और विकास पर हुई चर्चा
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पौसरी में निषाद समाज का भव्य अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निषाद समाज हमेशा से मेहनती, संघर्षशील और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला समाज रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारद निषाद जी, खल्लारी राज अध्यक्ष रामप्रसाद निषाद तथा जांगड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतूराम निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने निषाद समाज की परंपराओं, संस्कृति और एकजुटता को बनाए रखने पर जोर दिया और समाज के युवाओं को शिक्षा और सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
अधिवेशन के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए समाज के विकास के लिए विभिन्न सुझाव दिए। कार्यक्रम में ईश्वर प्रसाद, धनेश्वर (धन्ना) निषाद, तिहारू राम निषाद, तुलेश्वर निषाद, कांति निषाद, भानु निषाद, बीजू निषाद तथा राम संतराम कोमल निषाद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। अधिवेशन को सफल बनाने में समाज के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।
CNI न्यूज सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.