Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 2, 2021

बेलगहना नई आशाएं नई किरण के साथ विद्यालय पुनः प्रारंभ

 बेलगहना नई आशाएं नई किरण के साथ विद्यालय पुनः प्रारंभ



कोविड -19 के कारण विगत 16 माह से विद्यालय बंद थी जिसके कारण पढ़ाई बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुई है। कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने पुनः 2 अगस्त से विद्यालय प्रारंभ करने आदेश जारी किया जिसमें कक्षा दसवीं और बारहवीं को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ बच्चे उपस्थिति देंगे ।


इसी कड़ी में आज बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानाबेल में एक नई आशा से नई पहल के साथ विद्यालय पुनः प्रारंभ करने के लिए एक उत्सव जैसा मनाया गया। सभी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई। बच्चे भी बहुत उत्साहित नजर आए ।

मुख्य अतिथि बेलगहना तहसीलदार शिवम पाण्डेय के हाथों से पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर पांडेय जी ने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने को कहा कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। सभी अतिथियों द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति कोटा जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज, जिला पंचायत सदस्य मनिता भानु, जनपद सदस्य रघुवीर आर्मो, गायत्री पैकरा सरपंच सरपंच बानाबेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंधियार सिंह भानु, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष शिवदत्त पांडेय, पंचराम यादव , रतन कुंवर , संस्था प्रमुख प्रेम सिंह राजपुत , संकुल समन्वयक धीरेन्द्र कुमार देवांगन, संस्था के समस्त शिक्षक रामचन्द्र जयसवाल, गोविन्द प्रसाद साहू, चंद्रिका प्रसाद साहू, पीरोज सिंह पैकरा, मितेश कुमार नेमा, शिवनारायण सूर्यवंशी, अंबिका प्रसाद, निधि चंद्रा, रश्मि कश्यप, माया श्रीवास, मंजू सिंह, सपना संध्या मानिकपुरी, हरीश कुमार निषाद की रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad