महासमुंद 02 अगस्त 2021/ गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में पंडित रविशंकर शुक्ल प्रथम मुख्यमंत्री अविभाजित मध्य प्रदेश एवं पंडित विद्या चरण शुक्ला केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मंत्रालयों में अपने अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज नेताओं में शामिल रहे ऐसे दिग्गज पिता-पुत्र जो मध्यप्रदेश एंव छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरुष बन गए,उन्हें कांग्रेस जनो ने अपने विचारों के मध्यम से याद किया।
तत्कालीन सी.पी. और बरार तथा पुनर्गठित मध्यप्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की भूमध्य रेखा रहे पंडित रविशंकर शुक्ल मध्यप्रदेश के भीष्म पितामह की तरह इतिहास में दर्ज किए गए हैं। उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता का बीजगणित उनके आत्मविश्वास में था। उनका भौतिक प्रभावशाली व्यक्तित्व उनकी आत्मा का बाह्य साक्षात्कार कहा जा सकता है शुक्ल की प्रतिभा बहुमुखी थी। वे एक साथ शिक्षक, लेखक, अधिवक्ता, विचारक, पत्रकार आदि रूपों में अपनी प्रतिभा से परिचय कराते हैं।शुक्ल ने असाधारण सूझबूझ, धैर्य, दृढ़ निश्चय और निर्णय क्षमता का इजहार करते हुए अपने समर्थकों और आलोचकों को एक साथ चमत्कृत कर दिया करते थे।
रविशंकर शुक्ल के लिए शिक्षा पहली प्राथमिकताओं में रही है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सम्भवतः शुक्ल की स्मृति को संजोए रखने की सबसे अच्छी धरोहर है। मुख्यमंत्री के रूप में शुक्ल प्रथम जनसेवक और विधान पुरुष भी थे।
भिलाई इस्पात कारखाना रविशंकर शुक्ल की ही देन है। शुक्ल नहीं होते तो भिलाई इस्पात संयंत्र के अभाव में छत्तीसगढ़ का चेहरा इतना खुशनुमा और पुष्ट नहीं होता।आजादी की लड़ाई के वे केन्द्रीय नेताओं में एक रहे हैं प्रतिनिधि थे जो युग उनके साथ-साथ अस्त हो गया।
उसी प्रकार शहीद विद्याचरण शुक्ल जी का ही आंदोलन का देन हैं जो आज छत्तीसगढ़ का निर्माण हो पाया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर,पूर्व विधायक मकसूदन लाल चन्द्राकर,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,ग्रामीण अध्यक्ष ढेलु राम निषाद,जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू,सेवनलाल चंद्राकर, कमल कुमार जैन,सोमेश दवे,गुरमीत चावला,सुरेश दृवेदी,राजू साहू,विजय साव,डॉ. तरुण साहू,प्रदीप चन्द्राकर, पार्षद राजेश नेताम,डमरूधर मांझी एल्डरमैन सुनील चन्द्राकर, अनवर हुसैन, जावेद चौहान,वीरेंद्र चन्द्राकर,तुलसी साहू,बसन्त चन्द्राकर,सत्यभान जैन्ड्रे,कुणाल चन्द्राकर, ज.प.सदस्य,सचिन गायकवाड़, मोती साहू,मिन्दर चावला,श्रीमती ब्रिजेन बंजारे,लता कैलाश चन्द्राकर, शकुन चन्द्राकर, कपिल साहू,लोकेश चन्दन साहू,सन्नी महानन्द,मनोहर ठाकुर,मृत्युंजय बोस,भरत बुंदेला,मो इमरान कुरैशी,अक्षय राव सकरकर,संतोष ठाकुर,टोमन सिंग कागजी,नारायण लाल कन्नोजे, संतोष धीवर,डिगेश्वर सत्यम,चन्द्रेश साहू,निर्मल जैन,घनश्याम,गणेश धुरु,शत्रुघ्न साहू,उत्कर्ष तिवारी, रमेश ठाकुर एंव अन्य कांग्रेस जन ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.