Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 23, 2026

नाबालिग की पिटाई का VIDEO वायरल, 1 घंटे में गार्ड गिरफ्तार सीमेंट प्लांट में बच्चे से मारपीट; रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने दिखाई तेजी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 नाबालिग की पिटाई का VIDEO वायरल, 1 घंटे में गार्ड गिरफ्तार



सीमेंट प्लांट में बच्चे से मारपीट; रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने दिखाई तेजी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी


बलौदाबाजार:- अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र में नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और महज एक घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया।




जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 की रात सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में संयंत्र के सिक्योरिटी गार्ड एक नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा का विषय बन गया।




ग्राम रवान निवासी कार्तिक साहू की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में रात 9:30 बजे अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रिपोर्ट के एक घंटे में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के एक घंटे के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में संतोष देखा गया।

आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रीराम पाण्डेय (33) है, जो अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र रवान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है।

अन्य आरोपियों की तलाश

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर रही है। गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad