ब्रेकिंग दंतेवाड़ा
लोकेशन छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
दिनांक: 23-03-2026
जिला-दंतेवाड़ा (छ.ग.)
साइबर फ्रॉड के केस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
झारखण्ड राज्य के जिला कोडरमा से 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना, कर्नाटक एवं उड़ीसा में आरोपी के विरुद्ध साइबर शिकायत दर्ज
फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपी तक पहुंची जिला दंतेवाड़ा पुलिस
साइबर सेल दंतेवाड़ा एवं थाना बचेली की संयुक्त कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्ग दर्शन एवं साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कमलजीत पाटले, किरन्दुल के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर बचेली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर झारखण्ड व बिहार राज्य दिनांक 10.03.2026 को टीम रवाना किया गया।
नाम आरोपीगण मुकेश कुमार सिंह पिता स्व. बाबूलाल सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी जयनगर जिला कोडरमा (झारखण्ड)
जप्त सामग्री
1. मोबाईल- 01 नग
2. ATM कार्ड 02 नग
3. 03 नग पैन कार्ड
4. 01 नग ड्राइविंग लाइसेंस
5. फ्राड से प्राप्त नगद राशि 10,000/- रू.
प्रार्थी एवं उनके अन्य साथियो बचेली निवासी से दिनांक 15-03-2025 से दिनांक 18-06-2025 के मध्य टास्क पूरा करने पर राशि डबल करने के नाम पर मोबाईल नंबर के धारको द्वारा कुल 7,91,547/- रूपये का धोखाधड़ी कर फ्रॉड करने की रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक- 29/2025 धारा 318(4), 111(1)(3) बीएनएस, 66 (D) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपी तक पहुंची जिला दंतेवाड़ा पुलिस टीम। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी के कई अपराध में शामिल होने एवं छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना, कर्नाटक एवं उड़ीसा में उसके विरुद्ध कुल 16 अंतर राज्यीय साइबर शिकायत होने का पता चला। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जिला दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सोहन ठाकुर, आरक्षक मिथलेश पुजारी एवं गजेन्द्र धुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.