सोनाखान में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में हुई अहम बैठक
बिलाईगढ़/सोनाखान। बलौदा बाजार जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनाखान ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में विधायक कविता प्राण लहरे, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे तथा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलाहरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में संगठन सृजन अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर बूथ तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, प्रदेश कांग्रेस सचिव राम शंकर साहू, पूर्व अध्यक्ष नल कुमार पटेल सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गिरौदपुरी, गिधौरी, टुंडरा, बार नवापारा एवं सोनाखान मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर कई स्थानीय लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस आयोजन से स्पष्ट है कि सोनाखान क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलने की संभावना है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.