सातबहनिया मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ , मान्यता है कि,यहां सच्चे मन से मांगी मनोकामनाएं पूरी होती है।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- सातबहिनीया माता मंदिर अश्वनी नगर, रायपुर में स्थित एक प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है।
पंडित लक्की मिश्रा जी ने बताया ,इस प्राचीन मंदिर में माता को प्रकट हुए लगभग 100 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं ।
माता अपने आप में स्वयंभू पीपल वृक्ष के नीचे से प्रकट हुई है।
यह मंदिर माता सातबहिनी को समर्पित है और यहां बड़ी संख्या में भक्त अपनी आस्था के साथ आते हैं। इस प्राचीन मंदिर के लिए भक्तों की विशेष आस्था है, मान्यता है कि यहां सच्चे हृदय से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर अश्वनी नगर , बिंदा सोनकर स्कूल के सामने, स्थित है।
मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन भक्तों द्वारा माता रानी के जसगीत का आयोजन होता है।
मंदिर में हर मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ भक्तों द्वारा किया जाता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.