कर्मा जयंती पर खंडवा में आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा और रात्रि में सजी रिंगनी झांकी
बलौदाबाजार:- आराध्य देवी कर्मा जयंती के पावन अवसर पर शहर में सोमवार को भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल तक पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा में शामिल युवाओं और महिलाओं ने अनुशासित तरीके से भाग लेकर समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
शाम ढलते ही कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हुआ, जिसमें रात्रि में रिंगनी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में पारंपरिक लोक संस्कृति, देवी-देवताओं की झलक और सामाजिक संदेशों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के बीच प्रस्तुत झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में लोग देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्र साव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्मा जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और संस्कृति को सहेजने का अवसर है। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में अनुपा साहू (जिला संगठन सचिव) ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनाथ साहू ने की, जिन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर शेषनारायण साहू (सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष), भुवन साहू (तहसील उपाध्यक्ष), धनेश्वर साहू (तहसील सचिव), (सिमगा नगर अध्यक्ष) कमलेश साहू,राजेश साहू (भाटापारा नगर अध्यक्ष), राहुल साहू (पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष), सेमलाल साहू (ग्रामीण उपाध्यक्ष), नेतराम साहू (परिक्षेत्र सचिव), ओंकार साहू (तहसील मीडिया प्रभारी), सरपंच मालती चुरावन साहू, हनुमत साहू (प्रदेश मजदूर संघ अध्यक्ष), दीपक साहू (ग्रामीण अध्यक्ष), राजू साहू (ग्रामीण उपाध्यक्ष), पीतम बाई साहू (महिला उपाध्यक्ष), खुबीराम साहू (सचिव), उत्तरा बाई साहू (महिला सचिव), (दामाखेड़ा परिक्षेत्र उपाध्यक्ष) भीषण साहू संतोष साहू, शिवकुमार साहू, राजेश साहू, रामखेलावन साहू एवं सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में अनुशासन, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि परंपराओं के माध्यम से समाज को एकजुट रखते हुए सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.