सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
सरिया, सारंगढ़ बिलाईगढ ।
23 मार्च 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मारोदरहा में दबिश देकर 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के मार्गदर्शन में सरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिनांक 22 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मारोदरहा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर आंगन से सफेद प्लास्टिक थैले में छिपाकर रखी गई 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजय बरिहा (34 वर्ष), पिता सेत कुमार, निवासी ग्राम मारोदरहा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जप्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिलीप स्नेही, दिगंबर, खेमलाल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.