Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 10, 2021

बाहर चले गये लोगों की सूची अभियान चलाकर अगले दो दिवस में पूर्ण करायें प्रभारी कलेक्टर ने दिये सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, ब्लॉक मेडीकल अधिकारियों, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका, नगर पंचायतों अधिकारियों को निर्देश

 बाहर चले गये लोगों की सूची अभियान चलाकर अगले दो दिवस में पूर्ण करायें 

प्रभारी कलेक्टर ने दिये सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, ब्लॉक मेडीकल अधिकारियों, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका, नगर पंचायतों अधिकारियों को निर्देश 


मुरैना 10 सितम्बर 2021/ प्रभारी कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर्स, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मुख्यमंत्री जी ने शुक्रवार को आयोजित हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन पर जोर दिया है। 

उन्होंने सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर यह भी कहा है कि टी.एल. बैठक में यह प्रतिवेदित किया गया कि टीकाकरण के लिये ग्राम व शहर में व्यक्ति उपस्थित नहीं हो रहे है, क्योंकि वे विभिन्न कार्यों से बाहर चले गये है अथवा ग्रामों में निवास नहीं कर रहे हैं या मृत्यु हो गयी है। जिसके कारण निर्धारित लक्ष्य अनुसार वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने सभी को निर्देश देते हुये कहा कि सभी ग्रामों, शहरी क्षेत्रों में ऐसे व्यक्ति जो किसी काम धन्धे से ग्राम शहर से बाहर गये हैं अथवा मृत्यु होने के कारण ग्राम शहर में निवास नहीं कर रहे है, के नामों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए वार्डवार सूची तैयार करायें। यह सूची पर संबंधित बी.एल.ओ, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता के संयुक्त हस्ताक्षर कराये जायें। यह कार्य अभियान चलाकर 02 दिवस के अन्दर पूर्ण कराया जाये। साथ ही यह भी निर्देश दिये है कि संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपरोक्त सूची तैयार कराकर 13 सितम्बर 2021 को टी.एल. बैठक में अनिवार्य रूप से लाना सुनिश्चित करें।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad