उकवा एवं डोरा में भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ की हुई बैठक
( 22 सितम्बर सभा को सम्बोधित करेगें पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत, कंकर मुंजारे, बोध सिंह भगत ) बालाघाट । भारतीय किसान ट्रैक्टर संघ के पदाधिकारियों द्वारा 22 सितम्बर को बैहर में आयोजित ट्रेक्टर रैली एवं आम सभा को सफल बनाने जगह-जगह बैठक ली जा रही है। इसी के चलते भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे एवं भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य दलसिंह पन्द्रे की प्रमुख उपस्तिथि में भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के सदस्यो की बैठक उकवा एवं डोरा में संम्पन्न किया गया। बैठक में भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने बैठक का उद्देश्य बताते हुवे कहा कि भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के द्वारा बैहर, बिरसा, परसवाड़ा क्षेत्र में जगह-जगह बैठक कर 22 सितम्बर को बैहर में ट्रैक्टर संघ के तत्वधान में होने जा रहे ट्रेक्टर रैली एवं आम सभा को सफल बनाने बैठकों का आयोजन कर ट्रेक्टर मालिकों को, क्षेत्र के किसान भाईयों को तथा शिक्षित बेरोजगर युवाओं को 22 सितम्बर को बैहर पहुंच कर ट्रेक्टर रैली को सफल बनाने की अपील की जा रही है। श्री ब्रम्हे ने बताया कि रैली को सफल बनाने तथा सभा को सम्बोधित करने पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत,पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, महाकाल के नाम से मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध पंडित सुनील शुक्ला ( महाकाल ) एवं भारतीय गोंड़वाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी बैहर पहुँच रहें हैं। जिसकी सारी तैयारियाँ की जा चुकी है। आपने बताया कि बैहर, बिरसा, एवं परसवाड़ा क्षेत्र से लगभग 15 सौ ट्रेक्टर बैहर पहुँचने की संभावना है। जिसके लिए 15 सितम्बर से ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से पम्पलेट-पर्चा बाटकर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। बैठक में उकवा क्षेत्र से सर्व सम्मत्ति से शुभाष बिसेन, एवं लक्की चौकसे को उपाध्यक्ष, अनिल ब8सेन को सचिव , गफ्फार खान को सहसचिव, मीडिया प्रभारी लोकेश शरनागत एवं प्रवक्ता सन्देश राहंगडाले को बनाया गया है। इसी तरह डोरा से उपाध्यक्ष देवास मेरावी, जैन गौतम, सचिव मुन्ना टेकाम, सहसचिव सुरेश पूर्र्म, मीडिया प्रभारी मंगेश राहंगडाले, प्रवक्ता नंदलाल पटले को बनाया गया है। इनकी नियुक्ति की घोषणा भारतीय किसान ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने की। बैठक में विशेष रूप से राजेन्द्र मेरावी, बलराम सोनी, शेख इम्माउद्दीन खान, अमर सिंह उइके, रानू मिश्रा, किशोर क्षीरसागर, शिवराम झरिया, राजेन्द्र बिसेन, नवीन बिसेन, आदि अन्य पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.