छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता सम्पन्न कवर्धा
छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ,जिला खो खो संघ व दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालक बालिका खो खो प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल महाराजपुर कवर्धा में सम्पन्न हुआ।तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 दिसंबर 2021 को श्रीमान ऋषि शर्मा जी नगर पालिका अध्यक्ष कवर्धा श्रीमती शिरोमणि माथुर जी फाउंडर मेंबर दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा के अतिथ्य में हुआ था प्रतियोगिता में 12 बालक वह 12 बालिकाओं की 336 खिलाड़ी वह 40 खो खो ऑफिशियल ने भाग लिया इसमें राजनांदगांव जिला,राजनांदगांव कारपोरेशन,कवर्धा जिला, दुर्ग जिला,दुर्ग कारपोरेशन, बेमेतरा जिला,बलौदा बाजार जिला, बालोद जिला,रायपुर जिला,जगदलपुर जिला, कांकेर जिला,भिलाई कारपोरेशन,महासमुंद जिला के 18 वर्ष कम आयु के बालक बालिका ने शानदार खो खो खेल का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया मेट पर खेले गए शानदार प्रतियोगिता में भोजन, मैदान, पुरस्कार की व्यवस्था स्वर्गीय आलोक माथुर पूर्व कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ खो खो संघ के स्मृति में प्रदान किया गया। बालक वर्ग में सेमी फाइनल मैच राजनांदगांव जिला व दुर्ग कारपोरेशन के बीच, दूसरा सेमीफाइनल दुर्ग जिला व भिलाई कारपोरेशन के बीच खेला गया जिसमे राजनांदगांव जिला ,दुर्ग जिला ने अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया जबकि बालिका वर्ग में राजनांदगांव जिला व दुर्ग कारपोरेशन एवं बालोद जिला व भिलाई कारपोरेशन के बीच मैच खेला गया जिसमें राजनांदगांव जिला,भिलाई कारपोरेशन ने फाइनल में स्थान बनाया।बालक वर्ग में तीसरे स्थान भिलाई कारपोरेशन व चौथा स्थान दुर्ग कारपोरेशन बालिका वर्ग में तीसरा स्थान बालोद जिला वह चौथा स्थान दुर्ग कारपोरेशन ने बनाया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच तेज बारिश एक कारण खेला नहीं जा सका रेफरी बोर्ड छत्तीसगढ़ खो खो संघ वह आयोजन समिति द्वारा निर्णय लिया गया की सिक्का उछाल कर टॉस के माध्यम से विनर व रनर की फैसला किया जाए जिसमें बालिका वर्ग भिलाई कारपोरेशन ने राजनांदगांव जिला को व बालक वर्ग राजनांदगांव जिला ने दुर्ग जिला को टॉस में हराकर किताब पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 36 बालक 35 बालिकाओं का चयन 40 वी जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप जो कि 22 से 26 सितंबर 2021 तक कीट विश्वविद्यालय भुनेश्वर उड़ीसा में आयोजित होना है उसके तैयारी शिविर के लिए किया गया है चयन समिति के सदस्य श्याम सुंदर,सी.एस.जगदीश,टोमेश ठाकुर, सचिन डोंगरे सभी रेलवे के द्वारा चयनित बालक बालिका नवीन खो खो क्लब पुरई दुर्ग में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतिम 12 बालक 12 बालिका के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य खो खो टीम में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य खो खो टीम 20 सितंबर को भुनेश्वर उड़ीसा के लिए रवाना होगी।
पुरस्कार वितरण समापन समारोह 9 सितंबर शाम 5:00 बजे दिलीप मोहन्ती डायरेक्टर निक्को ग्रुप के मुख्य अतिथ्य एवं कमलजीत अरोरा भारतीय खो खो महासंघ,श्री गोविंद मुदलियार महासचिव छत्तीसगढ़ खो खो संघ, आशुतोष माथुर कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ खो खो संघ,श्री राजेंद्र भारद्वाज,श्री पामेद्र रावल डायरेक्टर इंदु फाउंडेशन , दिवंगत माथुर उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कमलजीत अरोरा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खो-खो संघ ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ में अब खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार से संसाधनों की कमी नहीं होने दी जावेगी।मुख्य अतिथि श्री दिलीप मोहन्ती प्रेसिडेंट निक्को ग्रुप रायपुर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आगामी नेशनल चैंपियनशिप में पूरे टीम को खेल किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। प्रतियोगिता में श्री मोहम्मद फिरोज रहमान कन्वीनर रैफरी बोर्ड खो खो संघ के नेतृत्व में 25 ऑफिशियल की टीम ने प्रतियोगिता को निर्विवाद रुप से संपन्न कराया । दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री एन.राजेश कुमार,श्री राजेश शर्मा,भूपेंद्र साहू, श्री गोपेश्वर,अली सर सहित पूरे दिल्ली पब्लिक स्कूल स्टॉप महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपूर्ण प्रतियोगिता सफल संचालन तरुण कुमार शुक्ला संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ खो खो संघ ने दी।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.