शिक्षाकर्मियों के समान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित ...
पाटन विधानसभा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ पाटन ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू एवं संघ के सचिव भुनेश्वरी साहू के नेतृत्व में शनिवार को आंगनबाड़ी एवं सहायिका संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपनी प्रमुख मांग
शिक्षाकर्मियों के समान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए तथा मध्य प्रदेश राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
एवं सहायक संघ की वेतन की भांति छत्तीसगढ़ प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ को भी ₹10000 रुपए प्रतिमाह दिया जाए
तथा मिनी आंगनबाड़ियों को पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा दिया जाए ।सहित विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 11:20 बजे जनपद कार्यालय पाटन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
आयोजित कर 13:00 बजे धरना स्थल से रैली के रूप में प्रस्थान कर स्वामी आत्मानंद चौक से नए बस स्टैंड के समक्ष से होते हुए वापस स्वामी आत्मानंद चौक से होते हुए धरना स्थल पहुंचकर
तहसीलदार डिगेशवर साहू को अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एवं परियोजना अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा।
शांतिपूर्वक विसर्जित हुए एवं संघ के अध्यक्ष श्रीमती लता साहू द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि इनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 1 नवंबर 2021 को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन
जिला कलेक्ट्रेट दुर्ग के समक्ष 11:00 बजे से आयोजित किया जावेगा। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2021 तक राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन
रायपुर राजधानी मुख्यालय के समक्ष किए जाने की चेतावनी दी गई है। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो राजधानी नई दिल्ली में भी पहुंचकर विशाल धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी गई है।
साहू दुर्ग ... मो- 8103945853/07883561846 gmail.lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.