मेरा बूथ मजबूत अभियान के तहत आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक...
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले वार्ड 38 मीलपारा वार्ड व वार्ड 39 कचहरी वार्ड की बूथ कमेटी की बैठक मिलपारा वार्ड के रहवासी
वरिष्ठ कांग्रेसी राधेश्याम शर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू व मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद की अध्यक्षता में रखी गई।
बैठक में मीलपारा वार्ड के अंतर्गत आने वाले 3 बूथ वा कचहरी वार्ड के 7 बूथ में बूथ कमेटी का गठन करना व प्रत्येक बूथ में 10 सियान,10 जवान, 10 महिलाओं की एक वार्ड समिति का गठन करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री राजेंद्र साहू व वरिष्ठ कांग्रेसी श्री राधेश्याम शर्मा एवं सेक्टर समन्वयक अलख नवरंग ने वार्ड समिति
व बूथ कमेटी बनाने के लिए और किस तरीके से कार्य को संचालित करना है उस पर अपने विचार रखे।
अपने उद्बोधन में अलताफ अहमद ने कहा कि 1 सप्ताह के भीतर वार्ड कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन कर प्रतिमाह बूथ कमेटी की बैठक आयोजित करने सुनिश्चित करें
एवं कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री *श्री भूपेश बघेल जी* के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जनकल्याणकारी काम कर रही है
उसे आमजन तक पहुंचाना है वही दुर्ग के विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में दुर्ग शहर का चौमुखी विकास हो रहा है उसमें सहभागी बनकर जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।
बुथ कमेटी की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमंत तिवारी,छोटू यादव,पाशी अली,थानेस्वर साहू,वार्ड प्रभारी रामरतन जलतारे,हितेश सेन,
पूर्व पार्षद शकुन ढीमर,रतन निषाद,किरण यादव,भीखम धर्माकर, पदमा राजपूत,कार्तिक यादव,मोहम्मद वसीम,प्रीतम साहू,गेंदलाल सोनकर, द्वारका यादव,तेजराम सोनकर,उपस्थित थे।
साहू दुर्ग ... मो- 8103945853/07883561846 gmail.lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.